स्थानीय मौसम की वजह से बुधवार शाम गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। शहर के कुछ हिस्सों में करीब 20 मिनट तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। शहर के अधिकांश सड़कें भीग गई। दिनभर की गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
बुधवार शाम 6 बजे से शहरभर में धूलभरी हवा चलने लगी। शाम 6.30 कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में बारिश तेज हो गई। कुछ क्षेत्रों में सड़कों से पानी बह निकला। इससे कुछ देर के लिए जनजीवन ठहर गया। बारिश थमते ही फिर भाग-दौड़ शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक जिलेभर में 34.05 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले साल अब तक 48.44 इंच बारिश हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/heavy-rain-in-some-parts-wet-roads-relief-from-heat-127838321.html
No comments:
Post a Comment