Saturday, October 3, 2020

हाथरस की निंदा : सफाई बंद कर रैली निकाली

पिपलौदा के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यूपी के हाथरस मे हुई घटना का विरोध किया। आक्रोश के साथ राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया। नगर के वाल्मीकि समाज ने नगर में सफाई काम बंद कर पैदल रैली निकाली। भीम आर्मी, अजाक्स कर्मचारी संगठन व आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहदुल मुस्लेमीन संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकाला। सभी ने यूपी हाथरस में दुष्कर्म व हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया

नामली | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रधानमंत्री व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन किया गया। अशोक राठौड़, तूफानसिंह सोनगरा, दिलीप जाट, जयंत नागर, सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
रावटी-हाथरस घटना को लेकर आक्रोश : उत्तरप्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर लोगों में रोष है। आदिवासी विकास परिषद व जयस ने तहसील कार्यालय में रीडर ताराचंद भभोरिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। आदिवासी छात्र संगठन जिला अध्यक्ष मुकेश भूरिया, जयस अध्यक्ष राजेंद्र मईडा, राहुल देवड़ा, गौरीशंकर गरवाल मौजूद थे।
रतलाम-दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दी जाए: यूपी के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर शहरवासी नाराज हैं। शनिवार को आदिवासी समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश निनामा ने बताया कि सभी आरोपियों को फांसी होना चाहिए ताकि आगे से इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके। इस मौके पर संजय भाभर, कालू बारोट, अंशुल वसुनिया, एस एससहाड़ा सहित आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hathras condemned: rally stopped after cleaning


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/hathras-condemned-rally-stopped-after-cleaning-127778891.html

No comments:

Post a Comment