नगर निगम जलप्रदाय की तमाम खामियों को जल्द दूर कर दीपावली तक प्रतिदिन पेयजल प्रदाय की व्यवस्था करे। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने थावरिया बाजार की नई टंकी का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को बताया कि थावरिया बाजार में नई टंकी का निर्माण लंबे समय से लंबित था। विधायक काश्यप ने बताया पुरानी टंकी की जगह एक लाख गैलन की एक और टंकी बनाई जाएगी।
नई टंकी बनने से वार्ड 26, 40 व 42 के रहवासियों को भरपूर पानी मिलेगी। सांसद गुमानसिंह डामोर ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया पुरानी 2 लाख गैलन वाली टंकी से वर्तमान में पानी सप्लाई हो रहा है। इसके पास 1.50 गैलन क्षमता का संपवेल पहले बनाया जा चुका है। इससे बूस्टिंग करके सप्लाई दे रहे हैं। पुरानी टंकी को गिराने से पहले पेयजल व्यवस्था जारी रखने के लिए 57.05 लाख की लागत से नई टंकी बनाई गई है। विश्वमोहन लोढ़ा, संतोष पोरवाल, नीलेश गांधी, मंगल लोढ़ा, निलेष लोढ़ा, गोपाल शर्मा, माला शर्मा, मोहनलाल धभाई, अशोक देवड़ा, धर्मेंद्र व्यास, रवि पंवार, यशवंत बैरागी आदि उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/citizens-get-water-daily-till-diwali-make-such-a-plan-127778892.html
No comments:
Post a Comment