Monday, October 26, 2020

चुनाव की वजह से थाने में जमा हैं हथियार, लोग चिंतित थे कि दशहरे पर कैसे होगी पूजा, पुलिस ने किया पूजन

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का अधिक महत्व होता है। चूंकि चंबल अंचल में बसे भिंड जिले में लोगों को शस्त्रों का काफी शौक है, ऐसे में इस पर्व का महत्व ओर भी बढ़ जाता है। लेकिन इस बार जिले में उपचुनाव के चलते लोगों के शस्त्र जिले के थानों में जमा होने की वजह से एसपी मनोज कुमार सिंह शस्त्रधारकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने (पुलिस के) शस्त्रों के साथ उनका भी पूजन कराने का निर्णय लिया। इसके तहत उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वे थानों में जमा सभी हथियारों को विधि विधान से पूजन करें। यहां बता दें कि जिले में 22 हजार 400 लाइसेंसी हथियार हैं, जिनमें से 99 प्रतिशत से हथियार इस समय थानों में जमा हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weapons are stored in the police station due to the election, people were worried about how worship would be done on Dussehra, the police worshiped


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/weapons-are-stored-in-the-police-station-due-to-the-election-people-were-worried-about-how-worship-would-be-done-on-dussehra-the-police-worshiped-127851778.html

No comments:

Post a Comment