Monday, October 26, 2020

बेटे के अंतिम संस्कार के लिए गांव गया था परिवार; चोर ले गए नगदी- जेवरात

बेटे की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने एक परिवार गांव चला गया। घर में उसका छोटा बेटा पड़ोसी के साथ रात में रुका था। तभी अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से खिड़की निकाल ली और अंदर दाखिल हो गए। चोर बक्सों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए। घटना रविवार सोमवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि अटेर रोड केके भट्टा के पास निवासी शिवम (21) पुत्र भिखारी लाल जाटव ने देहात थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई आकाश जाटव का 13 अक्टूबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। घर के सभी लोग उनका अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव छोंदा गए थे। रविवार को वह घर पर अकेला था। वह अपने पड़ोसी कोक सिंह बघेल के साथ खाना खाकर रात करीब 12 बजे घर के अंदर सो गया। रात करीब तीन बजे जब पानी पीने के लिए जागा तो अंदर वाले कमरे का दरवाजा खुला था। साथ ही उसमें रखे लोहे के बाक्स भी खुले पड़े थे।

साथ ही सामान भी बिखरा डला था। सोमवार को सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोर घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी चोरों का सुराग लगाने के लिए घर से अंगुलियों के निशान उठाए हैं। शिवम के अनुसार चोर घर से सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाला, एक बेसर, अंगूठी जनानी, करधौनी चांदी की, एक जोड़ी पायजेब चांदी की, अंगूठी मर्दानी, सोने की चूडी, एक चेन, एक बैसर, नाक का फूल, चार बिछिया चांदी के, एक मोबाइल फोन सहित 1.5 लाख रुपए नगदी चोरी होना बताया है। हालांकि पुलिस चोरी गए कुल मशरुका की कीमत 90 हजार रुपए आंकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चोरों ने घर में घुसने के लिए उखाड़ी खिड़की।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/family-went-to-village-for-sons-funeral-thieves-took-away-cash-jewelry-127851776.html

No comments:

Post a Comment