कोरोना संक्रमण के खतरे काे कम करने के लिए जिला प्रशासन दिवाली से पहले संकरे बाजारों में भीड़ का दवाब कम करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शहर में क्षेत्रीय अस्थाई बाजार लगाए जाएंगे। हर क्षेत्र में मौजूद बड़े मैदानों में हॉकर्स व अस्थाई दुकानदारों को इसके लिए अनुमति दी जाएगी। ये बाजार ग्वालियर व्यापार मेला मैदान, मनोरंजनालय मैदान, छत्री मैदान और रामलीला मैदान में लगाए जा सकते हैं। ताकि लश्कर, ग्वालियर और मुरार क्षेत्र के बाजारोें में भीड़ का दवाब न बढ़ पाए। इन बाजारों को 15 अक्टूबर के बाद शुरू किया जा सकता है। फिलहाल इनके लिए हॉकर्स और गाड़ी वाले दुकानदारों की सूची पर काम चल रहा है।
इसे लेकर एडीएम किशोर कन्याल ने कहा, त्योहार शुरू होने वाले हैं और बाजारों में स्वभाविक तौर पर भीड़ बढ़ेगी। इसलिए ऐसी प्लानिंग की जा रही है कि शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ का दवाब नहीं बढ़ सके। इसके लिए क्षेत्रीय बाजारों की अनुमति दी जाएगी। ये क्षेत्रीय बाजार हर क्षेत्र के बड़े मैदानों में लगेंगे।
{मुरार रामलीला मैदान: 400 काराेबारियाें काे मिलेगी जगह
उपनगर मुरार के सदर बाजार से ठेले हॉकर्स जोन में शिफ्ट हो गए हैं लेकिन कुछ फुटपाथी अब भी सड़क घेरे रहते हैं वहीं थाना रोड और अग्रसेन चौक से कॉलेज रोड पर भी पूरा बाजार सड़क पर सामान पसारकर हो रहा है। सड़कों पर ठेले और दुकानदारों के काउंटर रखे रहते हैं। इस कारण यहां की सड़कों पर हर थोड़ी देर में जाम लगता है। यहां रामलीला मैदान में अस्थायी बाजार लगाने की योजना है। इस मैदान में 300 से 400 लोगों को अस्थायी जगह दी जा सकती है।
मनाेरंजनालय मैदान हजीरा: 300 हाॅकर्स काे बैठाया जाएगा
उपनगर ग्वालियर का प्रमुख बाजार किलागेट से हजीरा तक है। इस बाजार की दुकानें अंदर की तरफ हैं, लेकिन ठेले मुख्य सड़क को घेरकर खड़े रहते हैं। इनकी वजह से हजीरा-किलागेट, हजीरा-तानसेन रोड और हजीरा-मुरैना लिंक रोड सुबह से रात तक जाम लगता है। इसलिए इस बार त्योहार के लिए मनोरंजनालय मैदान में अस्थाई जगह फुटपाथी और ठेले वालों को देने की तैयारी की जा रही। यहां 300-350 हॉकर्स के लिए जगह चिन्हित हो सकती है।
छत्री मैदान: 250 से ज्यादा काराेबारियाें काे स्थान देंगे
शहर के सबसे बड़े बाजार महाराज बाड़ा की सड़कों पर अभी फुटपाथी नहीं है लेकिन त्योहार के वक्त बेहिसाब फुटपाथी आ जाते हैं जिस कारण बाड़े पर पैदल जाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए प्रशासन अब तैयारी कर रहा है कि त्योहार के वक्त हॉकर्स को अस्थाई जगह छत्री मंडी के मैदान में दी जाए। यहां रामलीला के आयोजन को ध्यान में रखते हुए ये प्लान बनाया जाएगा। इस मैदान में 250 से 300 हॉकर्स को जगह मिल सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/preparing-to-market-big-plains-before-diwali-to-reduce-congestion-127780374.html
No comments:
Post a Comment