Saturday, October 3, 2020

राशन दुकानों पर ड्यूटी लगाने से शिक्षक नाराज, बोले- यह काम खाद्य विभाग का

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वन नेशन, वन राशन कार्ड के लिए आधार सीडिंग का काम शुरू हुआ। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से शिक्षक नाराज हैं। शनिवार को शिक्षकों ने पहले बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
इसमें बताया कि राशन दुकानों पर राशन कार्ड में आधार फीडिंग का काम चल रहा है। यह काम खाद्य विभाग का है। बावजूद शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जबकि शिक्षकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाई जा सकती है। बावजूद राशन दुकानों पर ड्यूूटी लगा दी गई है। फिर भी 90 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है जो नियमविरुद्ध है। वहीं 55 साल से अधिक आयु के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई। इस मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के श्याम टेकवानी, प्रमोद पाठक, तेजपाल राणावत, नरेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र राठौड़, सीमा आदि मौजूद थे।

यह होना है : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था लागू की गई है इसलिए डेटाबेस के साथ आधार नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। जिन हितग्राहियों के आधार नंबर दर्ज नहीं हैं उनके दर्ज किए जा रहे हैं। शहर की 64 दुकानों पर यह कार्य हो रहा है। प्रत्येक दुकान पर दो दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teacher angry over the duty on ration shops, said - this work of food department


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/teacher-angry-over-the-duty-on-ration-shops-said-this-work-of-food-department-127778897.html

No comments:

Post a Comment