Saturday, October 3, 2020

हर शनिवार साइकिल से ऑफिस जा रहे डीजल शेड के 40 कर्मचारी, दूर हुई परेशानी, डीआरएम बोले-शाबास

शारीरिक क्षमता बढ़ाकर कोरोना वायरस को दूर रखने के लिए डीजल शेड ने अनूठा कदम उठाया है। उसके लगभग 40 अधिकारी और कर्मचारी हर शनिवार को साइकिल से ऑफिस जा रहे हैं। शुरुआत 15 अगस्त से हुई थी, जो अब सारे कर्मचारियों की आदत बन चुकी है।
इसका राइट इफेक्ट यह हुआ कि कई कर्मचारियों की छोटी-मोटी बीमारियां दूर हो गई हैं। शनिवार को डीआरएम विनीत गुप्ता इन कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने डीजल शेड पहुंचे। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को शाबासी भी दी जिन्होंने लगातार साइकिल चलाकर अपनी बीमारियां दूर कर खुद को फिट किया है।
ऐसे चल रहा साइकिल चलाने का मूवमेंट

रेलवे कॉलोनियों के कर्मचारी शनिवार को सुबह 6 बजे रेलवे खेल मैदान के बाहर साइकिल लेकर पहुंच जाते हैं। यहां से सभी साथ रवाना होकर दो बत्ती चौराहा, महाराजा सज्जनसिंह चौराहा, स्टेशन रोड, जावरा फाटक अंडर ब्रिज, घटला कॉलोनी होकर लगभग साढ़े चार किलोमीटर साइकिल चलाकर डीजल शेड पहुंचते हैं। 15 अगस्त को पहली बार सीनियर डीएमई (डीजल) एसपी गुप्ता ने इस मूवमेंट की शुरुआत कर खुद भी हिस्सेदारी की थी।

डीजल शेड में साइकिल स्टैंड भी

कर्मचारियों की साइकिल को सुरक्षित रखने के लिए डीजल शेड प्रबंधन ने नया साइकिल स्टैंड भी बना दिया है। फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत डीआरएम गुप्ता ने शनिवार को डीजल शेड नए साइकिल स्टैंड और डिजिटल सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड का शुभारंभ किया। इसके अलावा डीजल दृष्टि पत्रिका का विमोचन करने के साथ नियमित साइकिल चलाने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Every Saturday, 40 employees of the diesel shed going to office by bicycle, overcome the problem, DRM said - Shabas


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/every-saturday-40-employees-of-the-diesel-shed-going-to-office-by-bicycle-overcome-the-problem-drm-said-shabas-127778895.html

No comments:

Post a Comment