Sunday, October 25, 2020

रावण दहन आज, जरूरत पड़ने पर ही रूट डायवर्ट; सिर्फ एक ही जगह से चल समारोह निकलेगा

शहर में सोमवार को शहर के करीब 20 प्रमुख स्थानों पर रावण दहन होगा। इस दौरान सिर्फ एक ही जगह से चल समारोह निकलेगा। एएसपी संदीप दीक्षित ने बताया कि इसके साथ ही जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को बीच-बीच में डायवर्ट किया जाता रहेगा। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि दशहरा समितियों को कहा गया है वे समय से कार्यक्रम समाप्त करें, ताकि देर तक लोग एकत्रित न रहें।

रावण दहन का समय

ट्रैफिक में बदलाव... मारवाड़ी रोड से दो बजे निकलेगा चल समारोह

  • सांकेतिक चल समारोह मारवाड़ी रोड बांके बिहारी मंदिर से दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होगा। इस दौरान जब जुलूस बस स्टैंड पर आएगा, तो भोपाल टॉकीज चौराहा अल्पना तिराहा से सभी प्रकार के वाहन बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेंगे। जुलूस के छोला रोड में प्रवेश करने पर जो वाहन छोला दशहरा मैदान जाना चाहते हैं वे वैकल्पिक मार्ग काजी कैंप डीआईजी बंगला होते हुए करोंद रेलवे क्रॉसिंग से छोला दशहरा मैदान जा सकेंगे।
  • बिट्टन मार्केट में रावण दहन के समय राजीव गांधी चौराहा तथा रविशंकर तिराहे के पास शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यह वंदे मातरम् तिराहा या 10 नंबर मार्केट होकर भोजपुर क्लब की तरफ से आ-जा सकेंगे।
  • शाहपुरा में रावण दहन शैतान सिंह चौराहा पर किया जाएगा। इसके लिए मनीषा मार्केट, भरत नगर, त्रिलंगा से ट्रैफिक शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।

पहली बार दशहरा पर पथ संचलन नहीं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार दशहरे पर पथ संचलन का आयोजन नहीं कर रहा है। भोपाल सहित पूरे देश में रविवार को पथ संचलन नहीं हुआ। चुनिंदा शाखाओं में ऑनलाइन शस्त्र पूजन के कार्यक्रम हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिवाजी नगर


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/ravana-dahan-today-root-divert-only-when-needed-ceremony-will-come-out-from-only-one-place-127850534.html

No comments:

Post a Comment