असावती की अनीता पति मुकेश मैहर (26) ने शामगढ़ इमरजेंसी 108 पर कॉल किया। एम्बुलेंस महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामगढ़ जा रही थी। चंदवासा के समीप महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। महिला की स्थिति देखकर मौजूद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन असमुख रावत और पायलेट निजात खान ने गाड़ी रास्ते में ही रोककर महिला का प्रसव कराने का निर्णय लिया। महिला ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामगढ़ में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ व सामान्य हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/girl-child-born-in-108-ambulance-127850854.html
No comments:
Post a Comment