520 मीट्रिक टन शक्कर सप्लाय का झांसा देकर मुंबई के एक बदमाश ने इंदौर की एक महिला कारोबारी से 61 लाख रुपए ठग लिए। छोटी ग्वालटोली टीआई संजय शुक्ला के अनुसार विष्णुपुरी मेन रोड निवासी आरती खले की शिकायत पर मुंबई निवासी शरण उमाकांत सालगिरे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरती विदेश में शकर सप्लाय करती हैं।
उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 में उनका आरोपी से 1850 रुपए क्विंटल के हिसाब से 520 मीट्रिक टन शकर खरीदने का सौदा हुआ था, जिसकी कुल कीमत 96.20 लाख रुपए बताई गई थी, इसके लिए आरती ने पहले दो लाख रुपए की टोकन मनी दी। फिर दो किस्तों में कुल 61 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। आरोपी ने खुद को इंडोविस कंपनी का प्रोप्राइटर बताया था। उसने कहा था कि वह आरती की कंपनी को शकर भेज देगा, लेकिन नहीं भेजी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/fraud-of-rs-61-lakh-from-women-trader-by-pretending-to-sugar-supply-127844147.html
No comments:
Post a Comment