Friday, October 23, 2020

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 27 से, एमसीसी का शेड्यूल जारी

देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने शेड्यूल जारी किया है। प्रवेश प्रक्रिया का पहला राउंड 27 अक्टूबर से शुरू होगा। 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे के साथ डीम्ड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स और जिपमर (जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) सहित एमबीबीएस और बीडीएस में इसी शेड्यूल के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। प्रतिभागी, रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 2 नवंबर शाम 5 बजे तक और पेमेंट शाम 7 बजे तक कर सकेंगे।

चॉइस लॉकिंग के लिए छात्रों के पास 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का समय है। 5 नवंबर को सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। 6 से 12 नवंबर तक प्रतिभागी प्रवेश ले सकेंगे। काउंसलिंग का दूसरा राउंड 18 नवंबर से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के लिए पांच दिन और चॉइस लॉकिंग के लिए 4 दिन प्रतिभागियों को मिलेंगे। अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक छात्र प्रवेश ले सकेंगे।

सेंट्रल, डीम्ड यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी, एम्स और जिपमर के लिए मॉपअप राउंड 10 दिसंबर से शुरू होगा। अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद 18 से 24 दिसंबर तक प्रवेश लिया जाएगा। रिपोर्टिंग नहीं होने या ज्वॉइनिंग नहीं होने की वजह से खाली पड़ी सीटों पर 28 से 31 दिसंबर के बीच प्रवेश होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/medical-college-admission-process-from-27-mcc-schedule-released-127844122.html

No comments:

Post a Comment