Friday, October 23, 2020

बीएड में खाली 4500 सीटों के लिए 27 तक होगा पंजीयन

बीएड की खाली बचीं 4500 सीटों को भरने उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों को एक और मौका दिया है। बीएड-एमएड, बीपीएड, एमपीएड समेत अन्य चार एनसीटीई कोर्स में दाखिले को लेकर पाँचवें चरण में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू की गई, जो 27 अक्टूबर तक चलेगी। विभाग द्वारा जारी किए गए काउंसलिंग से संबंधित शैड्यूल के अनुसार छात्रों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों का परीक्षण 28 अक्टूबर को होने के बाद मैरिट सूची 6 नवंबर को जारी होगी। उसके बाद छात्रों को 10 नवंबर तक फीस भरनी होगी।

नहीं लगेंगी आठवीं तक की कक्षाएं
कोरोना संकट के चलते स्कूलों में फिलहाल आठवीं तक की कक्षाएँ नहीं लगेंगी। डीईओ जबलपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के तहत स्कूलों में सिर्फ कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की ही कक्षाएँ आंशिक रूप से लगाई जाएँगी। कोरोना संकट के चलते स्कूलों में फिलहाल आठवीं तक की कक्षाएँ नहीं लगेंगी। डीईओ जबलपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के तहत स्कूलों में सिर्फ कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की ही कक्षाएँ आंशिक रूप से लगाई जाएँगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/up-to-27-will-be-registered-for-vacant-4500-seats-in-bed-127844989.html

No comments:

Post a Comment