Friday, October 23, 2020

194 नए पॉजिटिव मिले; राहत की बात- 202 मरीज ठीक भी हुए

राजधानी में शुक्रवार को 194 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते हुए 24,522 पर पहुंच गई। वहीं अच्छी बात यह है कि 202 मरीज ठीक भी हुए। अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 21,055 हो गई है। अक्टूबर में लगभग रोज जितने मरीज नए मिल रहे हैं, उससे ज्यादा ठीक हो रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 10 दिनों में शहर में कारोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1781 रह गई, जबकि 13 अक्टूबर को शहर में 1967 एक्टिव मरीज थे। वर्तमान में जो एक्टिव मरीज हैं, उनमें से 912 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में महज 869 मरीज ही शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हैं। रिकवरी रेट भी 85.86 प्रतिशत पर पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/194-new-positives-received-a-matter-of-relief-202-patients-also-recovered-127844504.html

No comments:

Post a Comment