
अगस्त में दो दिन की बाढ़ ने गरीबों को सितंबर तक सितम दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें में लोगों के रहने से लेकर खाने तक का संकट है। टीन के टपरे में रह रहे लोग और फिर खिली धूप की तपन से बिलखकर रोते बच्चे नजर आए। बाढ़ प्रभावित लोगों का सर्वे चल रहा है। लोगों ने अनाज खराब हो जाने की बात कही। बचा-कुचा चावल, गेहूं सहित पूरा सामान बारिश में भीग गया जिसे सुखाते कई लोग दिखे। सड़क किनारे परिवार और बच्चों के साथ रह रहे लोगों को आस है कि प्रशासन जल्द मुआवजा देगा। सरकार और प्रशासन ने सर्वे कर मदद के लिए आश्वस्त किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/floods-in-august-september-to-september-devastated-destitutes-worrying-about-stomach-of-families-trying-to-dry-wet-grains-127680639.html
No comments:
Post a Comment