Sunday, September 6, 2020

ऑइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रु. का माल सहित मिनी ट्रक व लोडिंग ऑटो जलकर खाक

बायपास रोड स्थित ऑइल की रिपैकिंग फैक्ट्री में रविवार-सोमवार की रात भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए का माल, ऑइल से भरा हुआ मिनी ट्रक, लोडिंग ऑटो सहित कुत्ता पूरी तरह जलकर राख का ढेर हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें शहर के दो किमी दूर से दिख रही थी।

रात करीब 1 बजे क्षेत्रवािसयों काे गीतांजलि ऑइल फैक्ट्री से धुआं व आग की लपटें दिखाई दी तो क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्री संचालक चेतन आहूजा, डायल 100 व पदम नगर थाने में फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बेकाबू हो गई थी। निगम का फायर ब्रिगेड अमला आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा।

सवा घंटे में पानी की 10 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पदम नगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित रात्रि गश्त का पुलिसबल पहुंच गया। निगम के जेसीबी ने फैक्ट्री की शटर को तोड़ मिनी ट्रक व लोडिंग ऑटो को बाहर निकाला। आग बुझाने के दो घंटे बाद भी धुआं उठता रहा। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लगा।

आग बुझाने में एक युवक घायल व पालतू कुत्ते की जलने से मौत : फैक्ट्री के अंदर पालतू कुत्ता शटर के पास ही बंधा हुआ था। आग बुझने के बाद कुत्ते के अवशेष भी नहीं मिले और न ही उसका पता नहीं चल पाया। आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री का एक कर्मचारी का हाथ-पैर जल गए। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कर्मचारी बायपास रोड का निवासी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खंडवा। ऑइल की रिपैकिंग फैक्ट्री में रात 2:30 बजे भीषण आग।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/fierce-fire-in-oil-factory-lakhs-of-rupees-mini-trucks-and-loading-autos-burned-with-cargo-127693822.html

No comments:

Post a Comment