गणेश उत्सव का समापन कई लोगों ने बुधवार को किया। बुधवार को भी शहर से अनेक लोग गणेश प्रतिमाएं विसर्जन करने 18 किलोमीटर दूर नर्मदा तट तक पहुंचे। यहां लोगों ने नर्मदा किनारे छोटे-छोटे कुंड बनाकर विसर्जन किया। एहतियात के तौर पर नर्मदा किनारे पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात थे। जिन्होंने लोगों को नर्मदा के किनारे जाने से रोका। इधर दाे दिन तिथि हाेने के चलते कुछ लोगों ने बुधवार को पूर्णिमा मनाई। वहीं कुछ लोगों ने बुधवार से ही श्राद्ध पक्ष की शुरुआत मानी। इधर बाजार में श्राद्ध पक्ष को लेकर लोगों को खरीददारी करते देखा गया।
कमला पटेल, राजमणि बंुदेला, रेखा रघुवंशी, अंशिका बुंदेला, नेहा बामने, वंदना सरियाम, संगीता गाैर ने बताया कि कॉलोनी की कई महिलाएं बच्चों के साथ सिद्धिविनायक की मूर्तियां लेकर चार पहिया वाहनों से हंडिया पहुंची। जहां विधिवत विसर्जन किया। यहां सामूहिक रूप से सभी महिलाओं ने कोरोना उन्मूलन के लिए श्रीगणेश से प्रार्थना की।
किराना, कपड़ा, सर्राफा बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही
कुछ लोगों ने बुधवार को पूर्वजों की याद में पहला श्राद्ध किया श्राद्ध पक्ष को लेकर बुधवार को बाजार में पूजन और अन्य दान संबंधित चीजों की खरीदारी करते देखा गया। किराना, कपड़ा, सर्राफा बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। ऐसी मान्यता है कि मृत्यु के देवता यमराज श्राद्ध पक्ष में पितरों को मुक्त कर देते हैं, जिससे वे स्वजनों के यहां जाकर तर्पण ग्रहण कर सकें। यह भी मान्यता है कि श्राद्ध के इन दिनों में पितृ अपने घर आते हैं इसलिए उनके परिजनों को उनका तर्पण करना चाहिए।
श्राद्ध के दिन तर्पण करना जरूरी : काशिव
पंडित विजय काशिव ने बताया कि तर्पण सुबह 11 से 12 बजे के बीच करना चाहिए। काला तिल गंगाजल तुलसी और ताम्रपत्र से तर्पण करना चाहिए। इस दिन पितरों की पसंद का भोजन बनाना चाहिए। इसके अलावा ब्राह्मण को दान दक्षिणा देना चाहिए इस दिन तिल, सोना, घी, कपड़े, गुड़, चांदी, पैसा, नमक और फल का दान करना शुभ माना गया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर तक श्राद्ध पक्ष चलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/women-reached-narmada-coast-for-ganesh-immersion-on-second-day-too-127680655.html
No comments:
Post a Comment