Thursday, September 3, 2020

तीसरी मंजिल पर बन रही दीवार गिरी, बुजुर्ग घायल, युवक पर केस दर्ज

गांधी पार्क के सामने तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग घायल हाे गया। वहीं जिन मकानाें पर दीवार गिरी है उनके टीन शेड क्षतिग्रस्त हाे गए हैं। इस मामले में पड़ोसियों की शिकायत पर काेतवाली पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई सुनील कुशवाह ने बताया फरियादी सियाराम कीर की शिकायत पर मकान बना रहे नीरज राय पर केस दर्ज कर लिया है।

सियाराम कीर ने बताया उनके पड़ाेस में नीरज राय का मकान बन रहा है। बुधवार काे उन्हाेंने तीसरी मंजिल पर मकान की दीवार बनाई थी। लेकिन गुरुवार काे उस पर सेंटिग लगाकर छत डालने का काम शुरू दिया। इससे कच्ची दीवार सियाराम कीर और नीतेश मालवीय के मकान पर गिर गई। इस घटना में सियाराम कीर के घर में रहने वाले अनिल जैन (60) के ऊपर ईंटें गिरने से उन्हें सिर, हाथ पांव में चाेट आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होशंगाबाद। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से फैला मलबा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/wall-falling-on-third-floor-elderly-injured-case-registered-on-youth-127683635.html

No comments:

Post a Comment