Wednesday, September 2, 2020

मढ़ई में हाथी उत्सव का समापन : हाथियों को नहलाकर किया शृंगार

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में आयोजित सात दिवसीय हाथी उत्सव का बुधवार को समापन हुआ। डायरेक्टर एके सिंह की उपस्थिति में सभी हाथियों को नहलाकर उनका शृंगार किया गया और उन्हें उनकी मनपसंद भोजन परोसा गया। डायरेक्टर एके सिंह ने तिलक लगाकर सभी हाथियों की पूजा अर्चना की और आरती उतारी।

रेंजर नितिन साहू ने बताया कि प्रिया का बेटा विक्रमादित्य 2 सितंबर को 3 वर्ष का हो गया है। वन अधिकारियों की उपस्थिति में केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सीपीएफ केके भारद्वाज, एसडीओ आरएस भदौरिया, रेंजर जीएस निकबाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elephant festival concludes in Madhai: bathing elephants


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/sohagpur/news/elephant-festival-concludes-in-madhai-bathing-elephants-127680661.html

No comments:

Post a Comment