Thursday, September 3, 2020

दिनभर उमस के बाद शाम को तेज बारिश, उमस से राहत

शहर में गुरूवार को सुबह से मौसम खुला रहा। धूप निकलने से उमस बढ़ गई। लेकिन शाम को तेज बारिश होने से उमस से राहत मिली। जिले में इस बार अगस्त में लगातार बारिश हुई लेकिन सितंबर के शुरूआत के दो दिन बारिश न होने से उमस बढ़ गई थी। तीसरे दिन जोरदार बारिश ने एक बार फिर राहत दी। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई। रात 9 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। बता दें कि इस साल सीजन में अब तक पिछले साल की तुलना में कम बारिश रिकार्ड की गई है। पिछले साल से अभी भी 1.7 इंच कम बारिश हुई है। जिले की औसत बारिश 1246.6 मिमी है। अब तक 1 जून से अभी तक 34.2 इंच बारिश रिकार्ड की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy rains in the evening after the day's humidity, relief from humidity


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/heavy-rains-in-the-evening-after-the-days-humidity-relief-from-humidity-127684080.html

No comments:

Post a Comment