Friday, September 4, 2020

बिना कॉलेज गए ही मिलेगा प्रवेश, जमा करना होगा ऑनलाइन शुल्क

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा के आईटी नोडल अधिकारी प्रो. एम के श्रीवास्तव ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के नाम वरीयता सूची में आ गए हैं, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर आबंटित पाठ्यक्रम और महाविद्यालय के नाम की सूचना प्राप्त होगी। चयनित विद्यार्थी किसी भी एमपी ऑनलाइन, कियोस्क से आबंटन पत्र की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। यदि उन्हें चाहा गया पाठयक्रम और महाविद्यालय प्राप्त होता है तो ऐसे आवेदक को सीधे ऑन लाइन शुल्क जमा करना होगा। इस बार आवेदक के लिए महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। ऑन लाइन शुल्क जमा कर सकते है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना हेतु पात्र विद्यार्थी को विकल्प का चयन करना होगा। ऐसे विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। इस योजना की पात्रता के लिए आवश्यक है कि आवेदक ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से 12 वीं की परीक्षा 70 प्रतिशत या सीबीएसई से 80 प्रतिशत या अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो एवं परिवार की आय 6 लाख रुपए प्रतिवर्ष से अधिक न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/admission-will-be-available-without-going-to-college-online-fees-will-have-to-be-deposited-127687169.html

No comments:

Post a Comment