थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस चौकी तिलावद क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। सोमवार की रात ग्राम से दो किमी दूर हराजखेड़ा के जंगल में सुनील कलमोदिया पुत्र हेमराज कलमोदिया के मकान पर बदमाशों ने धावा बोला। मकान में रख डॉलर चने 12 क्विंटल, लहसुन 5 कट्टी की लेकर रफूचक्कर हो गए। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
मकान मालिक सुनील पटेल ने बताया कि खेत में बने मकान पर आने वाली अगली फसल की बोवनी के लिए डॉलर चने रखे थे। पांच कट्टी लहसुन के बीज की भी रखी थी। चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। सोमवार की रात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस चौकी तिलावद में दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/cctv-caught-stealing-dollars-and-gram-from-house-built-in-tilawads-farm-127677116.html
No comments:
Post a Comment