बिजली कंपनी गुरुवार काे सदर बाजार और प्राेफेसर काॅलाेनी फीडर काे आनंद नगर सब स्टेशन से जाेड़ने का काम करेगी। इसके लिए सुबह 9 से 11.30 बजे तक शहर की बिजली बंद की जाएगी।
जाेन-2 के प्रबंधक दीपक मिश्रा ने बताया शहर में 29 अगस्त की रात काे आई बाढ़ के कारण आनंद नगर सब स्टेशन डूबने के बाद 33/11 केवी नगर पालिका,सदर बाजार, प्राेफेसर काॅलाेनी फीडर काे वैकल्पिक ताैर पर अन्य 11 केवी फीडर से जाेड़कर बिजली की सप्लाई की जा रही थी। जिसे गुरुवार काे आनंद नगर सब स्टेशन से जाेड़ा जाएगा।
यहां बंद रहेगी बिजली
आनंद नगर,सदर बाजार, पुराना बस स्टेंड, गुप्ता मैदान, साकेत नगर, सतरस्ता, सेठानी घाट, इतवारा बाजार, सराफा बाजार, काेठी बाजार, काेरी घाट, गिन्नी कंपाउंड, मीनाक्षी चाैक, प्राेफेसर काॅलाेनी, शनिचरा,सुभाष चाैक, नारायण नगर, शांति नगर, तिवारी काॅलाेनी, इशान परिसर, महिला जेल, हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी, आईटीआई क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/electricity-supply-will-be-closed-from-9-to-1130-am-today-127680614.html
No comments:
Post a Comment