Wednesday, September 2, 2020

1973 में बाढ़ का पानी जहां से शहर में घुसा था, सर्किट हाउस के पास की वह पिचिंग फिर धंसी, मरम्मत होगी


नर्मदा में आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद बुधवार काे सर्किट हाउस के पास (गर्ल्स काॅलेज के पीछे) बनी पिचिंग का एक हिस्सा धंसक गया। इससे शहर के लिए चिंता बढ़ गई।

पिचिंग धंसने के बाद पानी का रिसाव हाेने लगा है। 1973 में इसी स्थान के पास से पिचिंग में दरारें आई थी, तब इसी पिचिंग से बाढ़ का पानी शहर में घुसा था। उसके बाद बड़े पैमाने पर सुधार किया था।
कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया पिचिंग को लेकर बहुत गंभीरता से काम किया जाएगा। किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी स्तर पर काम किया जाएगा।

ट्रक ड्राइवर के सामने धंसी पिचिंग, कलेक्टर को कॉल कर दी सूचना
सर्किट काॅलेज के पास बनी बस्ती में रहने वाले ट्रक ड्राइवर रविंद्र केवट ने पिचिंग काे धंसते देखा। पिचिंग का जाे हिस्सा धंसका है। वहां से पानी का रिसाव हाे रहा है।

पिचिंग धंसने के बाद पानी का रिसाव और बढ़ गया। रविंद्र केवट ने बताया घटना के तुरंत बाद इंटरनेट से कलेक्टर धनंजय सिंह का मोबाइल नंबर निकाला और पिचिंग धंसने की सूचना दी। उन्होंने संज्ञान लेते हुए तत्काल निर्देशित किया और रिपोर्ट ली।

जब-जब बाढ़ आई, तब-तब पिचिंग को नुकसान
1973 में इसी पिचिंग से की बाढ़ पानी शहर में घुसा था। इसके बाद शहर में 1999 में बाढ़ आई तब भी पिचिंग से सटी गर्ल्स काॅलेज की दीवार के पास से पानी शहर में घुसने लगा था।

हालांकि पानी रोकने राताें-रात काम किया था। इसके बाद 2013 में आई बाढ़ में इंटकवेल के पास की गली से पानी अंदर जाने लगा था। तब भी रात में नपा स्टाफ और होमगार्ड ने रेत की बाेरियां, सीमेंट बिल्डर डालकर पानी रोका था। अब 2020 में बाढ़ आई तो पिचिंग का एक हिस्सा ढह गया है।

कलेक्टर ने रात को ली अधिकारियों की बैठक
धंसी पिचिंग काे लेकर कलेक्टर धनंजय सिंह ने बुधवार रात में अधिकारियों की बैठक ली। एडीएम जीपी माली ने बताया पिचिंग जल संसाधन विभाग दुरुस्त करेगा। प्लान बन रहा है।

जल संसाधन विभाग ने अभी बजट की कमी बताई है, इस कारण को दरकिनार कर बजट उपलब्ध होगा और पिचिंग ठीक कराई जाएगी। इधर, जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर राकेश अग्रवाल ने बताया कि पिचिंग के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/the-pitching-near-the-circuit-house-will-be-repaired-repaired-after-the-floodwater-entered-the-city-in-1973-127680632.html

No comments:

Post a Comment