Wednesday, September 2, 2020

जिले में काेराेना से 11वीं माैत, भाेपाल में गल्ला व्यापारी की माैत, 21 नए पॉजिटिव मिले

भाेपाल में इलाज के दाैरान शहर के नया बाजार क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय गल्ला व्यापारी की काेराेना से माैत हाे गई। साथ ही जिले में काेराेना से माैत का आंकड़ा बढ़कर 11 हाे गया है। सितंबर माह में काेराेना से यह पहली माैत है। जिले में बुधवार काे 21 लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। इसमें जिला अस्पताल की 6 नर्स स्टाफ शामिल हैं। इसके पहले जिला अस्पताल के डाॅक्टर, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी पाॅजिटिव आए थे। जिले में अब तक काेराेना के 461 मरीज आ चुके हैं।
अनलाॅक के बाद जिले में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल के अस्पताल में करीब 7 दिन से भर्ती गल्ला व्यापारी की मौत हो गई है। सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि 152 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें से 21 लाेग पाॅजिटिव आए है। इसमें जिनवानिया के 62 वर्षीय बुजुर्ग सहित 5 लाेग, हरदा के खेड़ीपुरा निवासी 22 साल की महिला, 60 साल की बुजुर्ग महिला, बडा मंदिर के पास वार्ड नं. 9 हरदा निवासी 21 वर्षीय पुरुष, जोशी कॉलोनी हरदा निवासी 30 वर्षीय महिला एवं 52 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 36 वर्षीय पुरुष, जिला अस्पताल हरदा निवासी 40 वर्षीय महिला एवं 30 वर्षीय की महिला, 12 बंगला हरदा निवासी 42 वर्षीय महिला, संजय वार्ड हरदा निवासी 56 वर्षीय महिला एवं 30 वर्षीय महिला शामिल है। इस तरह कपासी का 24 वर्षीय युवक, रहटगांव के 36 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 14 साल की बालिका तथा मसनगांव के 50 साल की महिला शामिल है। जिले में 74 एक्टिव केस है। जिले में अब तक 10148 में से 8979 सैंपलाें की रिपाेर्ट आ चुकी है। 1169 सैंपल की रिपोर्ट आना है। इधर, सीएमएचओ डॉ. नागवंशी ने गल्ला व्यापारी की माैत की पुष्टि नहीं की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/11th-maitha-from-kairana-in-district-galla-merchants-mait-in-bhaepal-21-new-positives-found-127680649.html

No comments:

Post a Comment