Wednesday, July 1, 2020

फीवर क्लीनिक पर शुरू नहीं हो सकी सैंपलिंग

शहर में संचालित सभी फीवर क्लीनिकों में सुबह 9 से 4 बजे तक मरीजों की जांच की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण का पता लगाना हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश के पालन में 19 जून को फीवर क्लीनिक के प्रभारी डॉक्टरों की जिला चिकित्सालय मुरार में सैंपल लेने की ट्रेनिंग भी करा दी गई, लेकिन इन क्लीनिकों पर अभी तक सैंपलिंग की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में गुढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि क्लीनिक में सैंपल लेने के लिए वीटीएम नहीं मिली है। वीटीएम मिलते ही सैंपलिंग शुरू कर दी जाएगी। सैंपलिंग के लिए पीपीई किट पहले ही पहुंचा दी गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/sampling-could-not-start-at-fever-clinic-127469124.html

No comments:

Post a Comment