Monday, July 27, 2020

थ्रेसर की चपेट में आई महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे अाराेप

नजदीकी गांव सेमरी रणधीर में सोमवार सुबह 10:15 बजे एक महिला की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना मंगलवारा टीआई उमेश तिवारी ने बताया दुर्घटना में सरिता पति महेश रघुवंशी (32) वर्ष की मौत हुई है। रघुवंशी परिवार के अनुसार धान की उड़ाबनी का काम चल रहा था। उसी दौरान महिला की साड़ी थ्रेसर के संपर्क में आ गई और महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
टीआई तिवारी ने बताया सरिता के घरवालों के साथ ही आसपास के लोगों के बयान लिए हैं। मृतिका के भाई राममूर्ति रघुवंशी ने पुलिस से कहा है कि धान की उड़ाबनी के लिए मजदूर लगा दिए जाते तो दुर्घटना नहीं होती। उनके आरोपी की भी पुष्ट जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/thrasher-hit-woman-death-on-in-laws-side-127559655.html

No comments:

Post a Comment