Wednesday, July 29, 2020

15 दिन से कर रहा था कोशिश, सुबह पेड़ पर लगा ली फांसी

डॉक्टर कॉलोनी में रहने वाला एक युवक पंद्रह दिन से आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। कभी खुद का गला दबाता तो कभी फंदा बना लेता। उसकी हरकत देखकर परिवार के चार लोग सुबह से रात तक उसके साथ रहते थे, लेकिन बुधवार सुबह 5 बजे मौका पाकर उसने पेड़ पर फांसी लगा ली।
हीरा नगर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम सागर कुवाल (24) थी। चाचा लक्ष्मी नारायण ने बताया वह शादी-पार्टियों में फोटोग्राफी का काम करता था। कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था, तब से वह नॉर्मल नहीं था। 15 दिन से वह रोज अपना गला दबाता था। कहना था कि कोई बुला रहा है। मंगलवार रात 11 बजे उसने परिजन को ग्राहकों की शादी के वीडियो दिखाए। फिर कमरे में सो गया। उसके साथ पिता व तीन अन्य लोग सो रहे थे। सुबह 5 बजे पिता फ्लैट में शौच के लिए गए, तभी सागर की नींद खुली। उसने दरवाजा खुला देखा और भाग निकला। कुछ देर बाद जब पिता बाहर आए तो वह नहीं दिखा। इस पर खोजबीन शुरू की। आखिर में वह फंदे पर टंगा मिला।
इधर रिक्शा चालक ने फांसी लगाई : अर्चना नगर में रहने वाले रिक्शा चालक नीरज ठाकुर (26) ने फांसी लगा ली। पिता अर्जुन सिंह ने कहा- उसका बंधा काम था। कोई परेशानी नहीं थी। उसने यह कदम क्यों उठाया। समझ नहीं आ रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/been-trying-for-15-days-hanged-on-tree-in-the-morning-127566251.html

No comments:

Post a Comment