Monday, July 27, 2020

दस साल में चाैथी बार 26 जुलाई तक इतनी कम बारिश

जिले में पिछले 10 साल के आंकड़े देखें जाएं ताे सिर्फ चाैथी बार ही जुलाई में बारिश कम हुई है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी बारिश नहीं हाे रही है। पिछले साल भी और इस साल भी 26 जुलाई तक 13 इंच बारिश ही हुई है। अन्य सालों में 15 से 17 इंच तक बारिश हुई है। इस बार बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने और मानसून के सक्रिय नहीं हाेने के कारण ऐसा हाे रहा है। हालांकि माैसम विभाग का दावा है कि अब अगस्त में अच्छी बारिश हाेने की उम्मीद है। जिले की सामान्य बारिश 52 इंच हैं। इस हिसाब से अभी 39 इंच बारिश हाेना बाकी है। बारिश 30 सितंबर तक हाेती है।
समय से पहले आया मानसून
जिले में इस बार मानसून समय से 10 दिन पहले अाया है। मानसून 14 जून काे आ गया था। इसके बाद से अच्छी बारिश हुई, लेकिन जुलाई शुरू हाेते ही बारिश थम गई। जून की बारिश से लग रहा था कि जुलाई में भी बेहतर बारिश हाेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में माैसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार यहां मानसून के सक्रिय नहीं हाेने से ऐसा हुआ है।

जून में हुई अच्छी बारिश, 30 जून तक हुई 7 इंच बारिश

जिले में जून के माह में अच्छी बारिश हुई है। 30 जून तक 7 इंच बारिश हुई है। इसके बाद पिछले 27 दिन में मात्र 6 इंच बारिश ही हुई है। माैसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक 23 इंच बारिश हाेना चाहिए। इसमें अकेले जुलाई माह में ही 17 इंच बारिश हाेना चाहिए। यानी अभी जुलाई का काेटा पूरा करने के लिए 11 इंच बारिश की जरूरत है।

किस माह का कितना काेटा
माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार हर माह का काेटा तय है। इसमें कई बार किसी माह में ज्यादा बारिश हाे जाती है ताे किसी में कम बारिश हाेती है। यह मानसून के सक्रिय हाेने अाैर सिस्टम बनने के ऊपर तय हाेता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fourth time in ten years, so little rain till 26 July


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/fourth-time-in-ten-years-so-little-rain-till-26-july-127559665.html

No comments:

Post a Comment