सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रानीपुरा के चार कॉस्मेटिक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी के ब्यूटी कॉस्मेटिक की कॉपी कर उसी के नाम से बेच रहे थे। एसपी विजय खत्री ने बताया कि ईआईआर पीआर इंडिया कंपनी के जांच अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद रानीपुरा कॉस्मेटिक बाजार के चार व्यापारी मुस्कान ब्यूटीपार्लर सेंटर के शंकरलाल जगवानी निवासी त्रिवेणी कॉलोनी, बीएस ट्रेडर्स के सचानंद डेमला निवासी वीर सावरकर नगर, शिव स्वरूप इंटरप्राइजेस के एकांश गेही निवासी गुरु नानक कॉलोनी और विनोद कुमार जेहानी निवासी राईज कॉलोनी को गिरफ्तार किया। 4 लाख 66 हजार का डुप्लीकेट माल मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/fake-were-selling-in-the-name-of-branded-cosmetic-4-businessmen-arrested-127566272.html
No comments:
Post a Comment