Wednesday, July 1, 2020

जून में संक्रमण बढ़ने से 265 लोग पॉजिटिव मिले, लेकिन 188 ठीक होकर घर भी लौटे

एक तरफ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। मई में जितने संक्रमित मरीज मिले थे, उसके 47 फीसदी मरीज ही इस दौरान ठीक होकर घर लौटे थे, लेकिन जून में हालात बदल गए। जून के 30 दिन में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या की तुलना में 70 फीसदी संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। शेष का उपचार जारी है। खासबात यह है कि मरने वालों की संख्या चार तक ही सीमित रही। उपचार कर रही डॉक्टरों की टीम ने न सिर्फ संक्रमितों का उपचार किया बल्कि रिपोर्ट आने के बाद जब वे अस्पताल में भर्ती हुए तो सबसे पहले उनके मन से काेरोना संक्रमण को लेकर जो भय था, उसे दूर किया। बुधवार सुबह तक अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 103 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/265-people-got-positive-due-to-increase-in-infection-in-june-but-188-recovered-and-returned-home-127469116.html

No comments:

Post a Comment