Monday, July 27, 2020

पहले आनकानी, जब किसानों ने कलेक्टर से शिकायत की तो आईसीआईसीआई बैंक ने दी स्टेटमेंट की कॉपी

आईसीआईसीआई बैंक की तीखड़ शाखा में बैंक मैनेजर कुलदीप सिंह यदुवंशी की धाेखाधड़ी का शिकार हुए खाताधारक किसानाें के बयान पथराैटा पुलिस दर्ज करा रही है। किसानाें ने बताया कि बैंक ने लंबे समय तक उन्हें लेनदेन की स्टेटमेंट की काॅपी नहीं दी। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई तब बैंक प्रबंधन ने स्टेटमेंट दिए। फिलहाल आराेपी बैंक मैनेजर पुलिस की गिरफ्त में नहीं अाया है। पुलिस मुखबिराें की सूचना पर उसके ठिकानाें पर तलाशी ले रही है। बैंक के कैशियर सूरज सिंह राजपूत काे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेजा है। इधर बयान दर्ज कराने वाले किसानाें ने बताया कि थाने में उनसे बैंक खाते से संबंधित दस्तावेजाें की काॅपी ली जा रही है। जिसमें बैंक पासबुक, चेकबुक, बैंक स्टेटमेंट शामिल हैं। किसानाें से पूछा जा रहा है कि उन्हें मामले में धाेखाधड़ी की जानकारी कैसे लगी। किसानाें ने बताया कि उनके साथ सबसे बड़ा संकट खेताें में फसल बाेवनी का है। बैंक से रुपए निकलने के बाद अब बाेवनी के खर्च के लिए रुपए नहीं है। इधर बैंक ने दाे महीने का समय रुपए लाैटाने के लिए मांगा है। पथरौटा थाने में पदस्थ एसआई भाेजराज बरवड़े ने बताया कि अाराेपी बैंक मैनेजर कुलदीप यदुवंशी की तलाश जारी है।

बैंक स्टेटमेंट के लिए चक्कर लगवाए
तीखड़ निवासी छाेटेलाल मेहताे ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक की इंदाैर ब्रांच से फाेन आया कि एफडी पर लाेन लिया है। जानकारी लेने व बैंक की ब्रांच में स्टेटमेंट लेने पहुंचे ताे बैंक प्रबंधन ने टाल दिया और चक्कर लगवाए। 11 जुलाई काे कलेक्टर कार्यलय में डिप्टी कलेक्टर माेहिनी शर्मा से शिकायत के बाद बैंक ने किसानाें काे स्टेटमेंट देना शुरू किए।

पहले किसानाें काे दिए स्टेटमेंट फिर बंद किए
तीखड़ के किसान राजेश वर्मा ने बताया उन्हें बैंक की ब्रांच से कॉल आने के बाद ही 29 जून काे सेविंग खाते से 4 लाख 50 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वे सीधे तीखड़ की ब्रांच स्टेटमेंट लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें खाते की जानकारी नहीं दी गई। इटारसी ब्रांच गए जहां उन्हें बैंक स्टेटमेंट दिया गया। जिसमें उन्हें पता चला कि चेक से साढ़े चार लाख रुपए निकाले गए हैं।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/firstly-when-the-farmers-complained-to-the-collector-icici-bank-gave-a-copy-of-the-statement-127559644.html

No comments:

Post a Comment