Wednesday, July 29, 2020

डेढ़ किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा कोरोना संक्रमित, केरवा केयर सेंटर भेजा, युवक बोला -कर्मचारी व पुलिस वालों ने कहा था पैदल अस्पताल आने के लिए

नगर में बुधवार को अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक कोरोना संक्रमित युवक डेढ़ किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंच गया। जबकि युवक को कोविड केयर सेंटर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भेजना थी। लेकिन उसे पैदल ही अस्पताल जाना पड़ा। यहां से उसे कोविड केयर सेंटर केरवा भेजा गया। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध जताया है। वहीं संक्रमण फैलने की आशंका जताई है। मंगलवार रात को नगर के 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें वार्ड क्रमांक 8 निवासी 25 वर्षीय युवक भी शामिल है। वहीं तहसीलदार राजेश कोचले ने मामले की जांच कराने की जानकारी दी है। नगर में अब संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है।अस्पताल आए युवक से पैदल आने का कारण पूछने पर उसने बताया कि मुझे मुझे पैदल अस्पताल जाने के लिए कहा गया था। वार्ड के रहवासी राजाराम कानपुर ने बताया वार्ड में दो पुलिस वाले और एक स्वास्थ्य विभाग की मैडम आए थे। उन्होंने युवक को पैदल अस्पताल जाने का कहा था। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कोरोना को लेकर कोई सजगता नहीं बरती जा रही है। लोगों ने बताया कंटेनमेंट जोन में भी लोग आवाजाही कर रहे हैं। तहसीलदार कोचले ने बताया नगर में 12 नए संक्रमित मिले हैं। 5 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए। सभी संक्रमितों को केरवा कोविड केयर सेंटर भेजा है।

युवक को कहा था सामान पैककर घर पर रूकेमेडिकल अफसर डॉ. जेपी पंडित ने बताया एएनएम ने संक्रमित युवक को सामान पैक कर घर पर रूकने का कहा था। एंबुलेंस लेने आएगी। अस्पताल में एक ही एंबुलेंस है। कॉल करने पर डेढ़ घंटे की वेटिंग मिली थी। एंबुलेंस के पहुंचने में देरी थी। इस दौरान संक्रमित युवक बिना सूचना दिए पैदल चलकर अस्पताल आ गया। हमारी टीम ने उसे पैदल आने के लिए नहीं कहा था। सभी मरीजों को केरवा केयर सेंटर भेजा।

पानसेमल की एंबुलेंस से 17 घंटे बाद भेजा केयर सेंटरनिवाली | मंगलवार रात को गुमान कॉलोनी के 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने से 17 घंटे बाद मरीजों को केयर सेंटर भेजा गया। बीएमओ डॉ. एमएस जमरे ने बताया निवाली व खेतिया में 7-7 और पानसेमल के 6 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। निवाली, खेतिया व पानसेमल में एक एंबुलेंस चालू है। पानसेमल की एंबुलेंस से खेतिया, पानसेमल के मरीजों को केयर सेंटर भेजा गया। इसके बाद निवाली आई। निवाली की एंबुलेंस खराब हो गई है। इस कारण मरीजों को केयर सेंटर पहुंचाने में समय लगा। उमरिया रोड स्थित लुका कॉलोनी में एंबुलेंस के पहुंचते ही लोगों में अफरा-तफरी मची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पैदल अस्पताल जाते हुए कोरोना संक्रमित युवक।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/corona-infected-after-walking-one-and-a-half-km-to-the-hospital-sent-to-kerwa-care-center-the-young-man-said-the-staff-and-the-policemen-had-said-to-come-to-the-hospital-on-foot-127566347.html

No comments:

Post a Comment