चाय सुट्टा बार के सीसीटीवी कैमराें की जांच साेमवार काे काेतवाली पुलिस टीम ने की, लेकिन कैमराें की जांच में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। काेतवाली थाने में पदस्थ एएसअाई सुनील कुशवाह ने बताया कि कैफे के सीसीटीवी कैमराें में रिकाॅर्डिंग की सुविधा नहीं है, ऐसा चाय सुट्टा बार के संचालक का कहना है।
उन्होंने बताया कि अब इसकी जांच सीसीटीवी कैमरों के एक्सपर्ट से कराई जाएगी। उन्होंनेे बताया कि संचालक की बात पर भराेसा एक्सपर्ट्ट की जांच के बाद ही किया जाएगा। जांच के लिए पुलिस ने मंगलवार काे सीसीटीवी के एक्सपर्ट काे बुलाया है। एक्सपर्ट के प्रमाणित करने के बाद ही पुलिस अब अगला कदम उठाएगी। यदि कैमराें की रिकार्डिंग नहीं मिलती है ताे अगली कार्रवाई के लिए चाय सुट्टा बार के संचालक अाैर इससे जुड़े लाेगाें से भी पूछताछ
की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/police-did-not-get-recording-in-the-cctv-of-chai-suttabar-investigation-will-be-conducted-by-expert-127559649.html
No comments:
Post a Comment