नगरपालिका की पेयजल योजना को लेकर अब एडीएम जीपी माली और पीओ डूडा मोहिनी शर्मा समीक्षा करेंगी। पिछले 10 सालों में नगर में दो पेयजल योजना आने के बाद भी पूरी आबादी को नर्मदा जल नहीं मिल पा रहा है।
नगर में 12 हजार 500 नए नल कनेक्शन अमृत योजना के द्वारा लगाने के बाद भी नगर पालिका के अधिकार में सिर्फ 14 हजार 659 वैध नल कनेक्शन हैं, जबकि नगर पालिका के भी पुराने 12 हजार नल कनेक्शन हैं। इसलिए अब बाकी अवैध या अधूरे कनेक्शन को लेकर समीक्षा की जाएगी। सभी कनेक्शन को वैध कराने का दावा किया जा रहा है। पुरानी लाइन को शिफ्ट करने के काम के साथ ही पेयजल योजना में पंपों से सप्लाई को भी अमृत योजना में शिफ्ट कराने के साथ पंपों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर जीपी माली ने बताया कि नगर पालिका की दोनों योजना की विस्तृत समीक्षा के लिए नगर पालिका सीएमओ सहित योजना के प्रभारी इंजीनियरों को बुलवाया जाएगा। साथ ही पीअाे डूडा मोहिनी शर्मा के साथ बैठक लेकर योजना की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/preparations-begin-to-legalize-illegal-tap-connections-127553272.html
No comments:
Post a Comment