राखी का त्याेहार 3 अगस्त काे मनेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हाे गई है। राखी का बाजार पहली बार इंदिरा चाैक की जगह गुप्ता ग्राउंड में लगेगा। नगरपालिका अाैर प्रशासन ने गुप्ता ग्राउंड पर दुकानें लगाने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। दाे-तीन दिन बाद ले-आउट हाे जाएगा। दुकानदाराें काे 15 रुपए वर्गफीट के हिसाब से जमीन मिलेगी। इस पर दुकानदार दुकानें लगा सकते हैं। दुकानाें के बीच में 5 फीट की दूरी रहेगी। साेशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। राखी के त्याेहार के साथ श्रावणी पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन ब्राह्मण समाज के द्वारा जनेऊ धारण की जाती है। सेठानीघाट पर श्रावणी उत्सव होता है। इस बार साेशल िडस्टेंस का पालन करते हुए ज्यादा लाेग एकत्र नहीं हाेंगे। वहीं बहनाें ने इस बार घराें पर भी राखियां बनाना शुरू कर दी हैं। बाजार में ताे राखियां अाएंगी, लेकिन इस बार बहनें घर पर राखी बनाकर कई तरह के डिजाइन उनमें बना रही हैं।
नगर पालिका गुप्ता ग्राउंड पर दाे से तीन दिन में डालेगी ले-आउट
राखी बाजार अब नए स्थान पर लगेगा। काेराेना संक्रमण के कारण बाजार के लिए दुकानाें के बीच में दूरी जरूरी है। चूंकि इंदिरा चाैक पर जगह बहुत कम है, इसलिए स्थान बदला गया है। एसडीएम अादित्य रिछारिया ने बताया कि राखी बाजार गुप्ता ग्राउंड पर लगाया जाएगा। दुकानदाराें काे इसकी सूचना दी जा रही है। नगरपालिका पूरी प्लानिंग कर दुकानें वहां लगवाएगी। नपा के कार्यालय अधीक्षक प्रशांत जैन ने बताया कि नपा अपनी ओर से ले-अाउट करेगी। ग्राउंड पर दाे-तीन दिन बाद ले-अाउट हाे जाएगा। 15 रुपए के हिसाब से दुकानदाराें काे जगह दी जाएगी। हर दुकान के बीच में 5 फीट की दूरी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/rakhi-bazar-indira-chak-will-be-replaced-by-gupta-ground-5-5-feet-distance-between-shops-is-necessary-127553271.html
No comments:
Post a Comment