Friday, July 24, 2020

आज से सात दिन 63 कॉलोनियों में 4 घंटे बिजली कटौती

बारिश के दौरान भी बिजली कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में लोगों को बगैर बिजली के रहना पड़ेगा। शेड्यूल के तहत उच्चदाब मेंटेनेंस टीम शनिवार से 7 दिन तक विद्युत लाइन एवं ट्रांसफार्मर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान 63 कॉलोनियों में 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस प्रभारी रविकांत मालवीय ने बताया शनिवार को गांधी नगर, सार्थक नगर, शांति नगर, संजय नगर, चाणक्य नगर, एकता नगर, आकांक्षा नगर, आराधना परिसर, तरणताल चौराहा, आजाद नगर, ऋषिनगर, पंचमपुरा, भार्गव नगर व मुनि नगर में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इंदौर रोड और देवास रोड की विद्युत लाइन में मेंटेनेंस के चलते यहां की कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य 31 जुलाई तक चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/4-hours-power-cut-in-63-colonies-seven-days-from-today-127549809.html

No comments:

Post a Comment