Thursday, July 23, 2020

4 अगस्त तक बंद रहेगा अभिभाषक संघ कार्यालय

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अभिभाषक संघ कार्यालय 4 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। अभिभाषक संघ के सचिव मुकेश रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार को अभिभाषक संघ कक्ष में संघ अध्यक्ष अरविंद तिवारी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित अभिभाषकों ने सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अभिभाषक और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से निर्णय लिया गया है। अभिभाषक कक्ष 4 अगस्त तक पूर्ण रुप से बंद रहेगा। इसके अलावा एसडीएम कोर्ट और तहसील कोर्ट को भी लिखित सूचना भेजी जा रही है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पक्षकारों और अभिभाषकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए लंबित प्रकरणों की सुनवाई भी आगामी 4 अगस्त के बाद की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/advocate-union-office-will-remain-closed-till-4-august-127546185.html

No comments:

Post a Comment