वार्ड क्रमांक 4 में एक और शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में तीन नए संक्रमित मिले। इनके पॉजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट देर रात मिली। उसी के साथ स्वास्थ्य और प्रशासनिक दल हरकत में आया। इन सभी को देर रात तक जिला मुख्यालय पर बने कोविड-19 सेंटर पर उपचार के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही शहर में अब तक संक्रमित मिलने वालों की संख्या 13 हो गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या 10 तक पहुंच गई है। पिछले 1 हफ्ते से लगातार नए संक्रमित मिलने से दहशत का माहौल है।
यहां मिले संक्रमित
वार्ड क्रमांक 4 में 30 वर्षीय पॉजिटिव पाया गया। भोपाल से संक्रमित होने की संभावना है उसकी ट्रेवल हिस्ट्री विदिशा और भोपाल की मिली है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हरदूखेड़ी क्षेत्र में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 22 वर्षीय युवक पूर्वी कॉलोनी में मिला। वह बेंगलुरु से आया था। उसका स्वास्थ्य बिगड़ने पर सैंपल लिया गया था। इसी ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम बेहलोट में संक्रमित पाया गया 35 वर्षीय बैंक में कार्यरत है उसकी ट्रेवल हिस्ट्री से पता चला कि गुनाह आता जाता था। इसी प्रकार ग्राम बनवा में संक्रमित पाई गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का भोपाल और विदिशा आना जाना था। इन सभी ने स्वास्थ्य बिगड़ने पर पहले उपचार कराया था। बाद में मामला बिगड़ा तो इन के सैंपल लिए गए।
शहर में दो ग्रामीण में आठ एक्टिव : नगरीय क्षेत्र में अब तक संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। इनमें से दो एक्टिव है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। इनमें से 8 एक्टिव है। इसके अतिरिक्त शासकीय जन चिकित्सालय प्रभारी डॉ रविंद्र चिढ़ार ने बताया शहरी क्षेत्र मैं सैंपल की रिपोर्ट 55 पेंडिंग है। गुरुवार को भी 30 नए सैंपल लिए गए। इसी प्रकार त्योंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर लोकेश रघुवंशी ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को 30 नए सैंपल लिए गए उनको जांच के लिए भेजा गया। ग्रामीण क्षेत्र में 130 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/late-night-reports-found-4-new-infected-127546182.html
No comments:
Post a Comment