Sunday, April 5, 2020

सीआईआई को मिला राेटेशनल क्वारेंटाइन बेड बनाने का प्रस्ताव


अाइसाेलेशन कवर से तीन तरफ से ढंका जाएगा बेड

डीआरडीई ने जब से काॅन्फेडरेशन अाॅफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) को पीपीई किट, एन 99 मास्क, सेनिटाइजर और वेंटिलेटर बनाने के लिए रॉ मटेरियल तलाशने में साझीदार बनाया है, तब से सीआईआई लगातार कई उद्यमियों और निजी कंपनियों से संपर्क कर रॉ मटेरियल उपलब्ध कराने पर बात कर रही है। इसी दौरान गुजरात की एक निजी कंपनी से जब सीआईआई पदाधिकारियों की बात हुई तो उन्होंने राेटेशनल (कहीं पर भी ले जाने याेग्य) क्वारेंटाइन बेड बनाने का प्रस्ताव सीआईआई को दे दिया। जो मात्र 2500 रुपए में तैयार हो जाएगा और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी सुविधा रहेगी। यह किसी भी खुले इलाके मंे रखा जा सकता है। वहीं ऐसा होने पर प्रशासन को निजी अस्पताल, हॉस्टल और बड़े भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सीआईआई को दिए गए प्रस्ताव में बताया गया है कि इस राेटेशनल क्वारेंटाइन बेड को तीन तरफ से आइसोलेशन कवर से ढंका भी जाएगा, जिससे एक बेड को खुले मैदान में रखने के बावजूद वह दूसरे बेड से पूरी तरह से अलग-थलग रहेगा। यह बेड 1950 एमएम लंबा, 920 एमएम चौड़ा और 180 एमएम जमीन से ऊंचा होगा। बेड की शीट उसी प्लास्टिक मटेरियल से तैयार होगी, जिसकी परत हेलमेट पर चढ़ाई जाती है। डाई बनाकर निजी कंपनी ने सीआईआई को बताया है कि एक दिन में 10 से 15 राेटेशनल क्वारेंटाइन बेड तैयार हो सकते हैं। दरअसल, इटली अाैर स्पेन में जब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि उन्हें रखने के लिए अस्पताल में बेड कम पड़ने लगे तो खुले मैदानों में उनके लिए बेड लगाने पड़े। प्रस्ताव में बताया है कि इस तरह के बेड न सिर्फ ऐसी स्थिति के लिए कारगर हैं बल्कि इनको साफ और सेनिटाइज करना आसान भी है। सीआईआई अब इस प्रस्ताव को डीआरडीई के समक्ष रखेगी।

डीअारडीई से चर्चा करेंगे


-आशीष वैश्य, जोनल अध्यक्ष, सीआईआई, ग्वालियर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-cii-got-proposal-to-make-a-rational-quarantine-bed-070601-6978301.html

No comments:

Post a Comment