Thursday, April 30, 2020

दो चारपहिया वाहनों को चुराने का प्रयास, पड़ोसी चिल्लाया तो छोड़कर भागे भदमाश

नगर के सेंधवा रोड स्थित मसाला व्यापारी के आंगन में खड़े दो चारपहिया वाहनों को बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश चुराकर ले जा रहे थे। जिन्हें पड़ोसी ने देख लिया। पड़ोसी के चिल्लाने पर बदमाश वाहनों को छोड़कर भाग निकले। बदमाश दोनों वाहनों को 50 मीटर (धकेलते हुए) तक ले जा चुके थे। इसकी सूचना 100 डायल के माध्यम से दी गई।
जानकारी के अनुसार मसाला व्यापारी पवन पिता रामेश्वर चौहान के घर आंगन में एक वाहन स्वयं का व दूसरा उनके भाई जीतू पिता रमेश चंद्र चौहान का खड़ा था। जिन्हें धकेलते हुए बदमाश 50 मीटर तक लेकर गए। इस दौरान दोनों वाहन आपस में टकराने से जोर की आवाज हुई। जिसे सुनकर पड़ोसी ने खिड़की से झांककर देखा तो बदमाश वाहनों को ले जाते हुए दिखे। पड़ोसी कांतिलाल पिता भगवान ने आवाज लगाई तो बदमाश दोनों वाहनों को छोड़कर भाग निकले। 100 डायल को बुलाया गया। कुछ देर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। सुबह थाने में जाकर वाहन मालिक ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं घर के बाहर सीसीटीवी लगे हुए थे लेकिन अंधेरा होने से बदमाश फुटेज में दिखाई नहीं दिए। वाहन जाते हुए दिखाई दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Attempt to steal two four wheelers, neighbor shouted and ran away


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/niwali/news/attempt-to-steal-two-four-wheelers-neighbor-shouted-and-ran-away-127261124.html

No comments:

Post a Comment