सहराई में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे अचानक मौसम बदलते ही 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के दौरान ही 5 मिनट तक चना आकार के ओले भी गिरे। हालाकि फसलों की कटाई होने के बाद ओलावृष्टि से वैसे तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी के दौरान तौल न होने के कारण किसानों का खुले में रखा गेहूं थोड़ा बहुत भीग गया। हालाकि बारिश के कुछ ही देर बाद फिर से आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।
लगातार दूसरे दिन रहा दिन का तापमान सामान्य से कम- पिछले दो दिनों से दिन का तापमान सामान्य की तुलना में कम दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य की तुलना में 2 डिग्री कम रहा। सोमवार को भी सामान्य की तुलना में 37.2 डिग्री तापमान दर्ज किया था जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। रविवार को ही अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहा, इससे पहले लगातार 7 दिन तक अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में कम रहा है। मौसम विशेषज्ञों द्वारा इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना बताया जा रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा जो सामान्य की तुलना में1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/for-10-minutes-drizzled-with-drizzle-127256593.html
No comments:
Post a Comment