ग्वालियर| अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार, अंकिता तथा सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा की रविवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीआरडीई से रविवार को 27 मरीजों की रिपोर्ट आई है यह सभी निगेटिव हैं। सबसे अच्छी बात यह रही कि 24 मार्च को जिस अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट बॉर्डर लाइन पॉजिटिव आने के बाद उसे भर्ती किया गया था। इसके बाद उसके दो सैंपल जांच के लिए पुन: डीआरडीई भेजे गए थे एक सैंपल की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गई थी। दूसरे सैंपल की रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है। दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। 28 मार्च को बीएसएफ अफसर अशोक कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ एक ही एंबुलेंस में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अंकिता को भेज दिया गया था। लिहाजा इन दोनों का सैंपल पुन: भेजा गया जो निगेटिव आया है। अंकिता अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में है जबकि अशोक कुमार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती है। अशोक कुमार का एक सैंपल और जाएगा। अगर वह भी निगेटिव आता है तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-27-reports-including-cmho-verma-ashok-kumar-and-ankita-are-also-negative-070605-6978302.html
No comments:
Post a Comment