लॉकडाउन में मांस खाने के लिए घोट्या निवासी युवक जंगल से 5 सियार के बच्चे पकड़कर लाया। 2 को मार दिया। 3 को बेचने की तैयारी में था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर एक माह उम्र के सियार के 3 बच्चे जब्त किए। कोर्ट में पेश करने पर इसे जेल भेजा गया। सेगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी रामगोपाल दशोरे ने बताया सोमवार शाम भगवान पिता कल्लू (35) सियार के 3 बच्चों को बेचने के लिए ऊन पहुंचा। ग्रामीणों ने इसे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। घर की तलाशी लेने पर सियार के दो बच्चों का मांस व औजार जब्त किए। पूछताछ में भगवान ने बताया ग्राम सुरपाला के नाले के पास से पकड़ा था। खाने के लिए 2 बच्चों को दरांते से काट दिया। 3 बच्चों को बेचने जा रहा था। पशु चिकित्सा विभाग ने सियार के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाद में इन्हें दाबड़ व घोट्या के बीच के जंगल में छुड़वाया। कार्रवाई में डिप्टी रेंजर हीरालाल बर्वे सेगांव, लक्ष्मण कनोजे, राहुलपुरी गोस्वामी, शैलेंद्र भगोरे आदि ने सहयोग दिया। सख्ती से पूछताछ में भगवान ने बताया तीन साल से वह सियार के बच्चों को पकड़ रहा है। इससे पहले 4 बार पकड़कर इन्हें बेच चुका है। उसके अनुसार खरीदार 200 रुपए देता था। पुलिस व वन विभाग खरीदार व्यक्ति की तलाश में जुटी है। भगवान के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मटन को जांच के लिए फाेरेंसिक लेब जबलपुर भेजा है। आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया है। इस अपराध में 3 से 7 साल की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।
रामगोपाल दशोरे, रेंजर सेगांव
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/5-children-of-1-month-jackal-caught-from-the-forest-to-eat-mutton-127259808.html
No comments:
Post a Comment