Monday, April 27, 2020

पिता-बेटे व पोते की रिपोर्ट एसएमएस पर बताई निगेटिव, 6 दिन बाद फाेन पर कहा-पॉजिटिव हैं

जिन तीन मरीजाें की जांच रिपाेर्ट 21 अप्रैल काे निगेटिव अाई थी, उनकाे छह दिन बाद बताया गया कि आपकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव है। इसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस भेजकर उन्हें इलाज के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहीं नहीं, इसके बाद उनके परिवार के पांच लाेगाें के सैंपल लेकर साेमवार काे जांच के लिए भेजे गए हैं। काेराेना के सैंपल की जांच रिपाेर्ट में गड़बड़ी का यह मामला सिकंदरीय सराय स्टेशन बजरिया क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के साथ हुआहै।
यहां रहने वाले परिवार के दाे बेटे और एक बहू स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग दफ्तराें में नाैकरी करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक के बाद एक अधिकारियाें के काेराेना पाॅजिटिव अाने के बाद कंट्राेल रूम में पदस्थ एक बेटे और बहू की जांच की गई थी। इनके सैंपल 8 अप्रैल काे पाॅजिटिव आए।

एक के बाद एक सैंपल हुए...लेकिन अलग-अलग आई रिपोर्ट

10 अप्रैल काे कर्मचारी की मां, पिता, भाई, भाभी व दाे भतीजाें के सैंपल लिए थे। 12 अप्रैल काे रिपाेर्ट आई ताे मां, भाभी और एक भतीजे काे पाॅजिटिव बताया गया। तीनाें पाॅजिटिव काे चिरायु में भर्ती किया। बाकी तीन की रिपाेर्ट निगेटिव थी। पहले भर्ती बेटे-बहू काे 22 और बाकी 26 अप्रैल काे डिस्चार्ज कर दिया। चूंकि, बुजुर्ग पिता, बड़ा भाई और एक भतीजा इन तीनाें पॉजिटिव के साथ घर में ही थे ऐसेमें 16 अप्रैल काे इन के सैंपल लिए थे। जिनकी रिपाेर्ट पहले निगेटिव थी। अब पाॅजिटिव आईहै।

काम आई सतर्कता और समझदारी-प्रशासन ने उक्त एरिया का कंटेंमेंट घाेषित कर इनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया था। परिवार ने सतर्कता और समझदारी दिखाई। स्वास्थ्य विभाग ने इनके आसपास के घराें से करीब 20 लाेगाें के सैंपल लिए थे। इनमें वे परिवार के वो 5 लोग भी हैं, जो ठीक होकर अाए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Father-son and grandson report negative on SMS, 6 days later on Phan said-positive


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/father-son-and-grandson-report-negative-on-sms-6-days-later-on-phan-said-positive-127255244.html

No comments:

Post a Comment