गर्मी में पक्षियों के लिए कुंदा नगर के एक परिवार ने अनोखी पहल की है। अनुउपयोगी खाली नारियल पानी से सिकोरा बनाकर पेड़ों पर टांग रहे हैं। इन सिकोरों से पक्षियों को पानी मिल सके। सिकाेरा बनाने वाले हर्ष त्रिवेदी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कॉलोनी में खाली नारियल पानी पड़ा दिखाई दिया। उसे उठाकर लाया और तोड़ने लगा। इसके बाद अचानक दिमाग में आया कि इसको काटकर सिकोरा बनाया जा सकता है। ऐसे ही 50 से ज्यादा खाली नारियल पानी से सिकोरा बनाकर लोगों को बांटे हैं। इसमें पिता मनोज त्रिवेदी, माता शशि, बहन नंदिनी व भाई मनमोहन त्रिवेदी सहयोग कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/sikora-made-by-cutting-coconut-water-hanging-on-trees-127247474.html
No comments:
Post a Comment