Sunday, April 5, 2020

जागरुकता अभियान : कोरोना वायरस जैसा हेलमेट लगाकर पुलिसकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च


ग्वालियर | कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस ने अनूठा जागरुकता अभियान चलाया। रविवार शाम को कोरोना वायरस जैसा हेलमेट पुलिसकर्मियों ने लगाया। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में अनाउंसमेंट कराया। एसपी ऑफिस में पुलिसकर्मियों को यह हेलमेट दिया गया। इसके बाद यहां से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पड़ाव, फूलबाग, नदीगेट क्षेत्रों में निकला। थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने इलाकों में पुलिसकर्मियों को यह हेलमेट लगवाकर चेकिंग पॉइंट पर लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news awareness campaign policemen carry out flag march by wearing corona virus helmet


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-awareness-campaign-policemen-carry-out-flag-march-by-wearing-corona-virus-helmet-070557-6978300.html

No comments:

Post a Comment