Tuesday, April 28, 2020

उपार्जित गेहूं का भंडारण तत्काल करें: कलेक्टर

जिले में इन दिनों गेहूं उपार्जन का काम चल रहा है। उपार्जन कार्याें की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ली। जिसमें उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में सौ फीसदी उपार्जित गेहूं का भंडारण तत्काल सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर जो भी गेहूं खरीदा जाए उसका भंडारण उसी दिन या अगले दिन आवश्यक रूप से हो जाए। यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि हर उपार्जन केन्द्र पर खरीदे गए गेहूं को पानी से बचाने के लिए त्रिपाल आदि की समूचित व्यवस्था हो यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही हर उपार्जन केन्द्र पर अच्छी क्वालिटी के कम से कम दो छन्ने उपलब्ध रहें यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार उच्च गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि किसी भी कारण से किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि उपार्जन के लिए निर्धारित लक्ष्यानुसार आवक के आधार पर वारदाना उपलब्ध हो एवं वारदाने में किसी प्रकार की कमी न आ सके, इसकी पूर्ण व्यवस्था की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा सभी उपार्जन केन्द्रों पर मॉइस्चर मीटर, छन्ना तथा सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि हर खरीदी केन्द्र पर शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता का सैंपल आवश्यक रूप से रखा जाए, जिससे किसानों को मालूम रहे कि किस गुणवत्ता का गेहूं उपार्जन में लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी उपार्जन केन्द्रों पर समिति प्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और शासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य करेंं।
उन्होंने कहा कि जिला उपार्जन समिति नियमित रूप से उपार्जन की समीक्षा करेंगी और शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराएगी तथा इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत की जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समझाइश दी जाए कि किसान अच्छी गुणवत्ता का गेहूं लाएं जिससे उपार्जन केन्द्रों पर उन्हें परेशानी नहीं हो। साथ ही किसान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करने की बात कही। इस अवसर पर एडीएम एसके अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर विकास आनंद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Immediately store acquired wheat: Collector


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/immediately-store-acquired-wheat-collector-127256448.html

No comments:

Post a Comment