Saturday, April 11, 2020

मरीज- मैडम प्लीज बता दीजिए, मेरी रिपोर्ट क्यों नहीं आई, डाॅक्टर- आज आपकी रिपोर्ट आ जाएगी

मैडम, मैं अस्पताल में भर्ती हूं। कोरोना बीमारी से संबंधित रिपोर्ट क्यों नहीं आ रही है। मैं अपने माता-पिता से दूर हो गया हूं। मेरे बाद वालों की रिपोर्ट आ चुकी है। मैडम प्लीज..प्लीज..प्लीज, बता दीजिए। आज तो मेरी रिपोर्ट आ जाएगी न। क्या मैं अपने घर जाकर माता-पिता से मिल सकूंगा। मुझे 21 दिन इंदौर से लौटे हो चुके हैं। यदि मुझे संक्रमण होता, तो अभी तक मेरे परिवार के लोग भी संक्रमित हो चुके होते। कुछ लोग इस तरह से परेशान होकर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर में डाॅक्टरों से वीडियो कॉल कर रिपोर्ट की जानकारी मांग रहे हैं। ऐसा ही एक कॉल पिछले दो दिन से कंट्रोल कमांड सेंटर के आपदा नियंत्रण कक्ष में दीपेंद्र निवासी जिंसी रोड का बार-बार आ रहा है। शनिवार को भी दिन में चार बार मरीज ने फोन कर रिपोर्ट की जानकारी मांगी। डाॅक्टर रूपा कपूर ने संयम और भगवान के साथ-साथ प्रशासन पर भरोसा रखने की बात कही। मरीज फिर बोला- मैडम मेरी रिपोर्ट निगेटिव ही आएगी। डाॅक्टर ने समझाया-आप विश्वास करें।
अब प्रशासन सैंपल के बाद होम क्वारेंटाइन नहीं, अस्पताल और धर्मशाला आदि जगहों पर मरीज को भर्ती करा रहा है। दीपेंद्र को कल्याण अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया था। उसका कहना हैं कि मैं 8 अप्रैल से अस्पताल में पड़ा हूं, तभी सैंपल लिया गया था, लेकिन रिपोर्ट कोई बताने को तैयार नहीं है। अस्पताल प्रबंधन कहता है कि जब आ जाएगी तब बता देंगे।

आपदा प्रबंधन केंद्र से लाइव
शिवम तोमर- सुभाष नगर में रहते हैं। ये पोरसा से ग्वालियर आए थे। इन्होंने सांस लेने में दिक्कत बताई। इनके घर पर टीम पहुंचा दी गई है।
रिपुदमन- 21 मार्च को हैदराबाद से लौटकर नारायण विहार कॉलोनी में लौटे थे। अब सर्दी-खांसी और जुकाम हो रहा है। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत बताने पर मुरार में सैंपल के लिए पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patient - Madam please tell me why my report did not come, Doctor - today your report will come


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/patient-madam-please-tell-me-why-my-report-did-not-come-doctor-today-your-report-will-come-127151127.html

No comments:

Post a Comment