Saturday, April 11, 2020

लोग नहीं कर रहे थे सोशल डिस्टेंस का पालन टोटल लॉकडाउन किया तो सड़कों पर सन्नाटा

बरेली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है लेकिन नगर के कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों को तोड़ स्वयं और नगरवासियों के लिए खतरा मोल ले रहे हैं। यदि अभी नागरिकों ने प्रशासन का सहयोग नहीं किया तो आगे ओर परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि नगरवासियों की ही सुरक्षा को लेकर अफसर कठोर निर्णय ले सकते हैं जिससे रहवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी अपने अपने घरों में रहकर स्वयं और परिवार को सुरक्षित करें ताकि कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके। टोटल लॉकडाउन के बाद नगर में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा।


जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन किराना, मेडिकल, दूध एवं सब्जी की दुकानों को खोलने के लिए समय निर्धारित किया था ताकि आम जनता को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े लेकिन इस छूट का लोग जहां लापरवाही बरत रहे थे वहीं लॉकडाउन के नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे थे यही वजह रही कि प्रशासन को टोटल लॉकडाउन लगाना पड़ा जिससे लोग आम जरूरतों के सामान को लेकर परेशान से नजर आए। इन दुकानों पर न तो सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा था न ही अफसरों की अपील का असर दिखाई दे रहा था। 18 दिन लॉकडाउन को हो चुके हैं इस बीच प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग है और बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। लॉकडाउन के कारण नगर में सुबह से ही बड़ी मात्रा में लोग सड़कों पर निकलने लगते थे कोरोना और सब्जी की दुकान पर बड़ी मात्रा में गोला बनाकर भीड़ एकत्रित कर लेते हैं। लॉकडाउन के बाद भी जब जब सड़कों पर निकलने वाले लोगों को रोककर पुलिस पूछताछ करती थी तो घूमने वाले अपने जेब से 4 गोली, दवाई का पत्ता दिखाकर कहते हुए नजर आते थे कि दवा लेने आया हूं साहब जिसके चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती है।


मोहल्लों में झुंड बनाकर गपशप कर रहे रहवासी
कोरोना वायरस को लेकर नगर में लगाए गए लॉकडाउन का मतलब यही है कि नगरवासी सभी अपने अपने घरों में सुरक्षित रहे ओर एक दूसरें के संपर्क में न आए। यदि घर का एक सदस्य भी घर के बाहर आ रहा है और वह न जाने कितने लोगों के संपर्क में आ रहा है यह उसे भी नहीं पता है। उसके संपर्क में जाने अनजाने में लोग संपर्क में आ जाते हैं जिससे उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम बृजेन्द्र रावत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान देखने में आया कि कई युवा सड़कों पर बेवजह घूम रहे थे वहीं मोहल्लों में बैठकर गपशप कर रहे थे जिसके बाद टोटल लॉकडाउन लगाना पड़ा। यदि जरूरत पड़ी तो कर्फ्यू लगाएंगे लेकिन पहली प्राथमिकता नगर के लोगों को कोरोना महामारी से बचाना है। इस टोटल लॉक डाउन के दौरान नगर में सिर्फ 2 घंटे के लिए अखबार वितरण, दूध एवं दवा दुकान खुली रहेंगी बाकी समस्त प्रतिष्ठान जैसे किराना सब्जी पूरी तरह से बंद रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People were not following social distance, if total lockdown, then silence on the streets


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/people-were-not-following-social-distance-if-total-lockdown-then-silence-on-the-streets-127151115.html

No comments:

Post a Comment